Poems · कविताएँ

फरक · Difference

हिन्दी

अगर तुम कुछ कहोगे
इसका ये मतलब नहीं
तुम वही कहना चाहते थे
और जो तुमने कहा है... शायद
वो भी तुम्हे नहीं कहना था
इसका मतलब यह नहीं
तुमने सोचा
जो तुमने कहा
फरक है?
सोचने से कहने में फरक है ।
एक शब्द को बार-बार कहने में
फरक है
तुम्हें एक बार देखने में फरक है
दुबारा देखने में फरक है
और बार-बार देखने में
बात बिल्कुल फरक है
तुमसे बात करो तो और बात है
और तुम्हारे सामने रहकर
न बात करना फरक है।

English

If you say something,
it does not mean
it is what you wanted to say,
and what you said... perhaps
you were not meant to say that either.
It does not mean
that what you thought
is what you said.
Is there a difference?
There is a difference between thinking and saying.
Saying one word again and again
is different.
Seeing you once is different,
seeing you twice is different,
and seeing you again and again
is something else altogether.
Talking to you is one thing,
and being in front of you
and not talking is different.

English rendering by The Jai Zharotia Foundation. The manuscript is dated 18 October 2011.