हिन्दी
सपने,
सपनों में सपने
देखना सपनों को बदलकर
नये सपने संजोना
यही मां का स्वभाव है बेटा
मैं चाहती हूं कि
तू मेरे सपनों पर चल
नहीं चल सकता तो मत चल
बदल दे चाल अपनी
बेटा तू जो भी करेगा
मैं उसी के हिसाब से
अपना सपना संजो लूंगी
मगर कभी सपने
तोड़ने की कोशिश मत करना
सपनों के बगैर मां नहीं होती
सपने मां का दिल होते हैं
इन्हें तोड़ना मत
मां मां होती है।
English
Dreams,
dreams within dreams,
to see dreams, change them,
and gather new dreams:
this is a mother’s nature, son.
I want
you to walk on my dreams.
If you cannot, then don’t;
change your way.
Son, whatever you do,
I will shape my dream
to fit it.
But never
try to break my dreams.
A mother cannot be without dreams;
dreams are a mother’s heart.
Do not break them.
A mother is a mother.
English translation from the Foundation’s archive, lightly edited.