हिन्दी
वर्षों से चिल्लाता वह चेहरा
मेरा भी है तुम्हारा भी
मगर उसकी बात कोई नहीं सुनता
मैं भी नहीं
बात सूख जाती है धूप में
वह बात ही ऐसी करता है
उघाड़ देता है, तोड़ देता है सपनों को
जोड़ घटा कर उसका उत्तर
हमेशा ही जीरो आता है
मैं क्यों सुनूं
मैंने वर्षों से खड़े किए हैं ये सपने
कभी न सुलझने वाले खेल
यह साजो सामान, यह समाज
यह चहल-पहल, यह रंग रंगीनियां
कैसे कर दूं यह सब सफेद
दूध सा धुला, शांत, निर्मल और निर्लिप्त
नहीं-नहीं, मुझे उधर नहीं जाना है
वहां सब कुछ अचल है
यहां मेरे लिए सब कुछ है
छल है
आज है
कल है।
English
That face has been shouting for years;
it is mine, and yours too,
but nobody listens to what it says,
not even I.
Its words dry up in the sun.
It says such things:
it lays bare, it breaks the dreams;
add and subtract, its answer
always comes to zero.
Why should I listen?
I have built these dreams over years,
games never to be untangled,
these trappings, this society,
this bustle, these colours and pleasures.
How can I turn it all white,
washed like milk, quiet, pure and detached?
No, no, I do not want to go there.
There everything is still.
Here I have everything:
illusion,
today,
tomorrow.
English translation from the Foundation’s archive, lightly edited.