Poems · कविताएँ

आंखें · Eyes

हिन्दी

वह इतनी सुन्दर कभी नहीं थी जितना
जब आज मैंने देखा तो लगा
होना और लगना बात फरक है
उसकी शुद्ध सफेद खुली आंखें
उसके बीचों बीच स्थिर पुतलियां
एक खुली गहरी गुफा की तरह
मैं यकायक अन्दर तक चला भी गया
और लौट भी आया
खड़े होकर एक मैदान में सोचता रहा
शायद मेरे मन में ही उपजने वाला था खेल
वैसा ही जो उसकी आंखों में दिखा था कभी
वह देखते-देखते पूछती... क्या देख रहे हो
कहते हुये झट से खींच लेती थीं
परदा आंखों के आगे
छुपाते छुपाते भी दिखाई पड़ता था सब कुछ
मगर इन आंखों में खुलेपन के सिवा कुछ न था
खुलापन वैसा नहीं जैसा मैंने देखा था
लालबत्ती पर खड़ी एक लड़की की आंखों में
जो मांग रही थी लाचारी में
उसकी आंखें कुंए की तरह खाली थीं
आप की दया में जो कुछ भी हो, उसे समेटने के लिए
उसकी पुतली उससे भी भिन्न थी
जो मैंने देखी थी चौराहे के उस पार
वो खुली भी थीं स्थिर भी, मगर कुछ देख नहीं सकती थी
जो टटोल रही थी रोशनी को आहट से
एक विराट अंधेरे में,
और ये आंखें भी बिल्कुल भिन्न थीं
उस पक्षी की आंखों से जिसे बनाया था मौरिश गरेव ने
कहां भटकता होगा वह अंधा पंछी इस जगत में
जहां लोग आंख होते हुए भी भटक जाते हैं ।

English

She was never as beautiful
as she seemed when I looked today;
being and seeming are different things.
Her clear, white, open eyes,
the still pupils at their centre,
like a deep, open cave.
Suddenly I went all the way inside
and came back out.
Standing in a field I kept thinking:
perhaps a game was about to spring up in my own mind,
like the one I had once seen in her eyes.
Watching, she would ask, “What are you looking at?”
and quickly draw
a curtain over her eyes;
even as she hid it, everything showed.
But in these eyes there was nothing but openness,
not the openness I had seen
in the eyes of a girl standing at a red light,
begging in her helplessness,
her eyes empty as a well
to gather whatever your pity might give.
Her pupils were different again
from the ones I saw across the crossing,
open and still, but unable to see,
groping for light by sound
in a vast darkness.
And these eyes were quite different too
from the eyes of the bird that Morris Graves painted.
Where must that blind bird be wandering in this world,
where people lose their way even with eyes?

English rendering by The Jai Zharotia Foundation. The manuscript is dated 18 October 2011.