हिन्दी
अखबार
मुझे नहीं चाहिए अखबार
मुझे चाहिए कोरा कागज
मेरे पास बहुत शब्द हैं
मेरे पास घाव हैं जो बनाते हैं शब्द
मेरे पास हैं आवाज करते शब्द
कराहते अर्धविराम
टूटे विराम
तड़पती मात्राएं
एक एक शब्द अनकही कहानी है
कहानी जिसको मैंने भुगता है
सहा है
ये शब्द खामोश रहते हैं
बेचारे हैं ये शब्द
असमर्थ हैं ये शब्द
अभी धीरज में हैं कल चिल्लायेंगे
फूटेंगे जगह-जगह से ज्वालामुखी की तरह
और ये घाव ठीक हो जाएंगे
जब मेरे पास शब्द नहीं होंगे
तब मैं पढ़ूंगा अखबार
English
Newspaper!
I don’t want a newspaper,
I want blank paper.
I have many words.
I have wounds that make words.
I have words that make noise,
groaning commas,
broken full stops,
writhing vowel-signs.
Each word is an untold story,
a story I have lived through,
have borne.
These words stay silent,
poor words,
helpless words.
They are patient now; tomorrow they will shout,
burst out everywhere like volcanoes,
and these wounds will heal.
When I have no words left,
then I will read the newspaper.
English translation from the Foundation’s archive, lightly edited.