हिन्दी
नदी, जो हरियाली देती है
काटती रहती है निरन्तर
अपने ही पाटों को
एक कलाकार की तरह
जो दम तोड़ता रहता है
अंधेरे में,
जिसकी आंख की चमक से
उजाला होता है भविष्य में
हमें जब दिखता है कुछ
हम ढूंढते हैं उस अतीत को
मिलते हैं केवल अवशेष
हम एकत्र करते रहते हैं इतिहास
मगर हम चूक जाते हैं
जिस पानी को वर्तमान ने छुआ था
वह जा मिला है सागर में।
English
The river that brings green to the land
keeps cutting away
at its own banks,
like an artist
who keeps dying
in the dark,
the light of whose eyes
illuminates the future.
When at last we see something,
we search for that past
and find only remains.
We keep gathering history,
but we miss it:
the water the present once touched
has already joined the sea.
English translation from the Foundation’s archive, lightly edited.